इंटरव्यू देने के लिए गणित में
कमजोर दो विद्यार्थी तैयार बैठे थे!!
पहले का नंबर आया और वो
जाता है!!
ऑफिसर:- मान लो आप ट्रेन से
यात्रा कर रहे हो, और अचानक
आपको गरमी लगे तो आप क्या
करोगे??
विद्यार्थी:- मैं खिड़की खोलूंगा
ऑफिसर:- बहुत खूब, अब ये
बताओ कि अगर उस खिडकी का
क्षेत्रफल 1.5 sq.m है,डिब्बे का
घनफल 12m3 है और ट्रेन 80km/h
से पश्चिम दिशा की ओर जा रही
है,और वायु का गति वेग 5m/s
दक्षिण की ओर है तो डिब्बा
कितने समय में ठंडा होगा??
उस विद्यार्थी ने कोई उत्तर नही
दिया और वो फेल हो गया!!
बाहर आकर दूसरे को वो
प्रश्नबताया!!
अब दूसरे विद्यार्थी की बारी आई
ऑफिसर:- मान लो आप ट्रेन से
यात्रा कर रहे हो, और अचानक
आपको गरमी लग रही है, तब
आप क्या करोगे??
दूसरा विद्यार्थी:- मैं मेरा कोट
निकाल कर अलग रख दूंगा!!
ऑफिसर:-फिर भी गर्मी हो रही है।
तो फिर ?
विद्यार्थी:- मैं शर्ट उतार दूंगा!!
ऑफिसर (चिढ कर ) :- अरे फिर
भी गरम हो रहा हो तब क्या
करोगे?
विद्यार्थी:- मैं बनियान भी उतार
दूंगा!!
ऑफिसर (गुस्से में ):- फिर भी
गर्मी लग रही है तो?
विद्यार्थी:- गरमी से मर जाऊंगा
लेकिन खिड़की नहीं खोलूंगा।